
लोकसभा चुनाव: मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार, देखिए लिस्ट
रायपुर. लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले ही कांग्रेस हर क्षेत्र में मोर्चा संभालने के लिए अभी से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज प्रदेश के मंत्रियों को जिलों का प्रभार बांट दिया गया। वहीं, मंत्रियों को बांटे गए विभाग की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, शाम तक कांग्रेस इसका ऐलान कर सकती है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस प्रदेश को अपना गढ़ मान रहीं है। ऐसे में अपनी जीत को कायम रखने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसलिए समय से पहले मंत्रियों और नेताओं को उनका प्रभार सौंपकर बड़ी जीत के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
जानिए किस मंत्री को मिला किस जिले का प्रभार
| टीएस सिंहदेव | सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर |
| अनिला भेडिय़ा | कांकेर, बालोद |
| शिव डहरिया | रायपुर, बलौदाबाजार |
| रविन्द्र चौबे | बिलासपुर, मुंगेली |
| रुद्र कुमार गुरु | महासमुंद , धमतरी, गरियाबंद |
| मोहम्मद अकबर | कवर्धा , राजनांदगांव |
| ताम्रध्वज साहू | बेमेतरा, दुर्ग |
| कवासी लखमा | बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव |
| प्रेमसाय सिंह | जांजगीर |
| जयसिंह अग्रवाल | कोरबा, कोरिया |
| उमेश पटेल | जशपुर, रायगढ़ |
Published on:
05 Feb 2019 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
