
लव जिहाद में नया तमाशा
रायपुर . छत्तीसगढ़ में लव जिहाद के नाम से प्रचारित इब्राहिम-अंजलि प्रेम विवाह प्रकरण का बवाल हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शांत नहीं हुआ है। अंजलि जैन ने सखी सेंटर में वन स्टाप सेंटर से भागने की कोशिश की, हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अंजलि जैन को सखी सेंटर से छोडऩे का फैसला अब टल गया है। अंजलि के सखी सेंटर में रखने को लेकर लगातार कई तरह के विवाद भी सामने आए हैं।
क्या था मामला
छत्तीसगढ़ के धमतरी के रहने वाले 33 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीक़ी और 23 वर्षीय अंजलि जैन ने दो साल की जान-पहचान के बाद 25 फऱवरी 2018 को रायपुर के आर्य मंदिर में शादी की थी। इब्राहिम का दावा है कि उन्होंने शादी से पहले हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम आर्यन आर्य रखा था। मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी उर्फ़ आर्यन आर्य के अनुसार, "शादी की ख़बर जैसे ही मेरी पत्नी अंजलि के परिजनों को मिली, उन्होंने मेरी पत्नी को घर में क़ैद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घर से मुक्त कराया और रायपुर के सखी सेंटर में उन्हें रखा गया। जहां वे पिछले आठ महीने से रह रही थी।
Published on:
17 Nov 2019 10:18 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
