21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, विज्ञान की तर्ज पर अब हिंदी और अंगे्रजी विषयों में भी होंगे प्रोजेक्ट वर्क

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया निर्देश

2 min read
Google source verification
प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, विज्ञान की तर्ज पर अब हिंदी और अंगे्रजी विषयों में भी होंगे प्रोजेक्ट वर्क

प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, विज्ञान की तर्ज पर अब हिंदी और अंगे्रजी विषयों में भी होंगे प्रोजेक्ट वर्क

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मार्च माह में होने वाले १२वीं बोर्ड परीक्षा में भाषा विषय (ङ्क्षहदी और अंग्रेजी) की परीक्षा का पैटर्न माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बदल दिया है। माशिमं के अधिकारियों द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शिक्षा सत्र 2019-20 में होने वाली परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी विषयों में भी प्रोजेक्ट वर्क बनाना होगा।
प्रोजेक्ट वर्क के 20-20 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा में शामिल करने की वजह से थ्योरी के नंबर कम हो गए हैं। शिक्षा सत्र 2018-19 में छात्रों से 100 नंबर की थ्योरी पूछी जाती थी, जिसे विभाग ने 80 नंबर कर दिया है। माशिमं ने प्रयोग के तौर पर इस शिक्षा सत्र में कई अहम बदलाव किए हैं।
विज्ञान की तर्ज पर प्रैक्टिकल
अधिकारियों ने बताया कि विज्ञान की तर्ज पर अब हिंदी, अंग्रेजी समेत अन्य विषयों कर प्रैक्टिकल परीक्षा से छात्रों को गुजरना होगा। माशिमं के अधिकारियों की माने तो पहले की अपेक्षा सवालों को भी शिक्षा सत्र 2019-20 में सरल किया गया है।
पुराना पैटर्न इस तरह था
पुराने पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट वर्क नहीं था। इसमें एक-एक काव्यांश, गद्यांश, पत्र लेखन, निबंध, पढ़ाए गए पाठ से सवाल हुआ करते थे। इसमें अति लघुत्तरीय, लघु उत्तरीय और निबंधात्मक सवाल हुआ करते थे। इसमें शब्द सीमा भी रखी गई थी, ताकि छात्र उसके अनुसार जवाब दे सके। गद्य, पद्य, व्याकरण, रेखा, चित्र, हिंदी साहित्य का इतिहास, लोक कथा, छत्तीसगढ़ी कविताएं, अपठित गद्यांश पत्र और निबंध आदि थे।
इस तरह होगा नया पैटर्न
हिंदी के प्रोजेक्ट वर्क में पढऩे, सुनने और मौखिक सवालों के जवाब में 5-5 अंक होंगे। जिस विषय पर प्रोजेक्ट तैयार होगा, उसकी विषय वस्तु, शब्द सीमा (100), भाषा शैली, विषय से संबंधित चित्र और आंकड़े तथा प्रस्तुतिकरण में 1-1 अंक हैं। थ्योरी पेपर में 80 अंकों का होगा। अपठित गद्यांश और पदयांश में 16 अंकरखे गए हैं। हिंदी में रचनात्मक लेखन में 20 अंक, आरोह भाग दो में कवियों के जीवन परिचय और रचनाएं शामिल की गई हैं। इसमें 44 अंक होंगे। भाग 2 में 12 अंक होंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय गोयल 12वीं बोर्ड इम्तिहान के दौरान हिंदी और अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में प्रोजेक्ट (प्रैक्टिकल) को शामिल किया गया है। प्रैक्टिकल 20 नंबर का और थ्योरी 80 नंबर का होगा। भाषा विषय में छात्रों की रूचि बढ़े इसलिए यह प्रयोग किया गया है। इसका फायदा परीक्षार्थियों को भी मिलेगा।