1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

हजारों दीपों से हुई मां अम्बे की महाआरती,देखें वीडियो

हजारों दीपों से हुई मां अम्बे की महाआरती,देखें वीडियो

Google source verification

रायपुर . शक्ति स्वरूपा की पूजा-अर्चना की शहर में धूम है। सप्तमी तिथि पर शनिवार को दीपों से सजी थालियों से मां अम्बे की महाआरती करने के लिए सत्तीबाजार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों लोगों ने एक साथ अम्बे तू ही जगदम्बे की आरती गाया। वहीं पुरानी बस्ती के प्राचीन महामाया मंदिर को आधी रात भक्तों से खाली कराकर गुप्त रूप से महानिशा पूजन शुरू हुआ। महानिशा पूजा सुबह पुष्पांजलि अर्पण तक चली। पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि रविवार को महाअष्टमी और नवमी तिथि की युति में हवन शाम 4.15 बजे से रात 8 बजे तक होगा। इसी दिन रात में ज्योति कलश विसर्जित किए जाएंगे। पूजा पंडालों में नवमी पर हवन होगा। महाअष्टमी पर विशेष अभिषेक, शृंगार करके मां भगवती की महाआरती तीन पहर होगी। इसी दिन स्वाहा, स्वाहा की ध्वनि से शहर गूंजित होगा। कन्या पूजन कर मंदिरों से लेकर घरों में लोग आशीर्वाद ले रहे हैं।