22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैत्रीबाग में खास इंतजाम, भारी तादाद में पर्यटकों के आने की संभावना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छुट्टी की वजह से मैत्री बाग़ में बड़ी तादाद में पर्यटक आने की संभावना है जिसे ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किये है।

less than 1 minute read
Google source verification
my.jpg

भिलाई। मैत्रीबाग प्रबंधन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर्यटकों के लिए खास इंतजाम करने जा रहा है। हजारों की तादाद में आने वाले पर्यटकों को टिकट लेने में परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखकर अतिरिक्त काउंटर शुरू किए जा रहे हैं। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जा रही है। विभाग लोगों को समय-समय पर सावधान करने के लिए मैत्रीबाग के मेनगेट पर एलाउंस करने की भी व्यवस्था कर रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मैत्री बाग़ में सुरक्षा के लिए व किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए 50 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके आलावा 25 सुरक्षा कर्मी रहेंगे चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। साथ ही साथ 50 बीएसपी के कर्मी और अधिकारी भी तैनात रहेंगे। इसके आलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए 15 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।

कोरोनाकाल में था बंद
मैत्रीबाग कोरोनाकाल के दौरान बंद था। 15 अगस्त को लोग गेट तक आकर लौट जाते थे। इस साल मैत्रीबाग खुला रहेगा, इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि पिछले तमाम वर्षों का रिकार्ड इस साल टूट जाएगा।

15 टिकट काउंटर
मैत्रीबाग आने वाले पर्यटकों को आसानी से टिकट मिल जाए। इसके लिए 15 काउंटर लगाए जा रहे हैं। मैत्रीबाग के मुख्य गेट पर काउंटर रहेंगे। जहां से टिकट लेकर लोगों को कतार में गेट से भीतर आना होगा।