
छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल, दो IPS समेत 12 निरीक्षकों का तबादला, यहां देखें डिटेल
रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1995 बैच के आईपीएस अफसर प्रदीप गुप्ता को बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले प्रदीप गुप्ता रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे।
1997 बैच के आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले दीपांशु काबरा बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे।
उधर, रायपुर में निरीक्षक स्तर पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 12 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तबादला आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक इन निरीक्षकों के हुए तबादले -
- निरीक्षक अंबिका प्रसाद धु्रर्वे - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से यातायात
- निरीक्षक अंशुमान सिंह - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से थाना देवेन्द्र नगर
- निरीक्षक राहुल तिवारी - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से कंट्रोल रूम
- निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से थाना राखी
- निरीक्षक राजकुमार पात्रे - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से थाना राजेन्द्र नगर
- निरीक्षक सोहन लाल सिन्हा - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से यातायात
- निरीक्षक रोशनी वासनिक - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से आईयूसीएडब्ल्यू
- निरीक्षक सुशीला टेकाम - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से थाना माना
- निरीक्षक द्वारिका प्रसाद श्रीवास - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से थाना उरला
- निरीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से थाना मौदहापारा
- निरीक्षक आशीष शुक्ला - थाना उरला से विधानसभा चुनाव सेल
- निरीक्षक अजय कुमार खेस - रक्षित आरक्षी (पुलिस लाइन) केन्द्र से यातायात
Published on:
27 Aug 2018 07:53 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
