दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कलमना-गोंदिया-दुर्ग एवं दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर रेल खंडों के बीच रेल लाइन सुधारने के लिए मशीन उतरेगी। रेल पटरी का रखरखाव कार्य 8 सितंबर को रात 8 बजे शुरू होकर 9 सितंबर को सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान शनिवार को आधा दर्जन गाडिय़ां चार से पांच घंटे तक देरी से चलेंगी। जबकि, रविवार को नागपुर पहुंचने वाली 22885 कुर्ला-टाटा अंत्योदय एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट नागपुर एवं दुर्ग के बीच नियंत्रित कर चलाई जाएगी।