पूर्व सीएम बघेल ने कहा, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इस मामले में विधिक सलाह लेंगे और राजनीतिक कदम भी उठाएंगे। वहीं, भूपेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में लिखा है, अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 माह के कलंकित कार्यकाल को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं।