3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट सत्र: विधायकों ने पहली बार 90 फीसदी सवाल पूछे ऑनलाइन, बचेंगे 58 पेड़, बिजली और 1 लाख लीटर पानी

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे पेश होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। वहीं बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषणा से होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 6 Mar 2022, 9:44 AM IST

Chhattisgarh Vidhan Sabha Session

मानसून सत्र के पहले दिन सदन में सिंहदेव और बृहस्पत सिंह विवाद को लेकर हंगामा, फ्लाइट छोड़ विधानसभा पहुंचे पुनिया

रायपुर. CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे पेश होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। वहीं बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषणा से होगी। इसी दिन मुख्यमंत्री तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश करेंगे।

इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ऑनलाइन सवाल मंगवाए थे। विधायकों ने 90 फीसदी से ज्यादा सवाल ऑनलाइन पूछे हैं। इससे प्रतिवर्ष 58 पेंड, 73 घरेलू रिफ्रीजरेटर की बिजली, 1 लाख लीटर पानी और 18 चक्कायुक्त लगभग 6 वाहनों से निकले वाले सल्फर डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन कम होगा। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने शनिवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने बताया कि हमने ऑनलाइन के उपयोग से होने वाले फायदे के संबंध में आईआईटी खडग़पुर से जानकारी मांगी थी। आईआईटी खड़गपुर ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से प्रति वर्ष 4 लाख 50 हजार पृष्ठ अर्थात 2.2 लाख टन कागज की बचत होगी। प्रतिवर्ष 9.9 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इस बार सदन में विधायकों ने 1682 में से 1499 प्रश्न ऑनलाइन पूछे गए हैं।

यह भी पढ़ें : 2022 में LIC की ये पांच सबसे फायदेमंद Insurance Plan, निवेश कर उठा सकते हैं बड़ा लाभ

सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने लगाया 114 ध्यानाकर्षण
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब तक ध्यानाकर्षण की 114 सूचनाएं मिल चुकी हैं। 10 स्थगन प्रस्ताव की सूचना है। यानी विपक्ष हर दिन एक स्थगन लगाने की तैयारी में है। वहीं अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा की मांग वाली चार सूचनाएं भी विधानसभा सचिवालय पहुंची हैं। विधायकों ने 7 अशासकीय संकल्प की सूचना भी भेजी है। राज्य सरकार एक संशोधन विधेयक भी लाएगी।

बजट पर 11 से 23 मार्च तक होगी चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आय-व्यय पर सामान्य चर्चा 10 मार्च को होगी। विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा 11 से 23 मार्च तक होगी। वहीं तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा 8 मार्च को होगी।

कोरोना और चुनाव की वजह से सत्र छोटा
बजट सत्र छोटा होने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा, कोरोना संक्रमण और पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की वजह से सत्र छोटा रखा गया है। उन्होंने कहा, अधिकांश राजनीतिक दलों के विधायकों की ड्यूटी भी चुनाव प्रचार में लगी थी।

यह भी पढ़ें : हर महीने 5 हजार रुपए की कमाई करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश

राज्यसभा की दावेदारी को लेकर एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने साफ कर दिया है कि उनकी अंतिम इच्छा राज्यसभा जाने की है, लेकिन वे दावेदारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, इच्छा अलग है और दावेदारी अलग है। मैंने पांच बार विधानसभा और 5 बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। मेरी पत्नी ने चुनाव लड़ा वो भी जीत गईं। देश में संवैधानिक जानकारी लेने की संसदीय व्यवस्था है। राज्यसभा है, जो बचा हुआ है तो अंतिम इच्छा हो सकती है जाने की।