
कमजोर मानसून से तापमान में हुई बढ़ोत्तरी, इस तारीख तक नहीं होगी अच्छी बारिश
रायपुर. पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर मानसून के आगे बढऩे की संभावना अभी कम ही है। राजधानी में रविवार को हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार कम है। रात में जरूर गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे तथा शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन अच्छी बारिश के लिए आपको एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
तापमान में हुई बढ़ोत्तरी
इधर, शनिवार को दिनभर हल्के बादल के साथ धूप-छांव की स्थिति बनी रही। जिसके कारण अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रात के तापमान भी बढ़ोत्तरी के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रहा। यहां लोग दिनभर भीषण गर्मी से परेशान रहे। शाम को चिपचिपा वाली गर्मी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी।
दक्षिण छत्तीसगढ़ होती हुई एक द्रोणिका बनी है..
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा ठाणे-मुंबई, अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंदिया, टिटलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपारा, बाघडोगरा तक है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी बिहार से तेलंगाना तक झारखंड, उड़ीसा एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ होती हुई एक द्रोणिका बनी है। इसकी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई पर है।
राजधानी में चली गर्म हवाएं
शनिवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे-वैसे सूरज की तपिश बढ़ती गई। दोपहर बाद आलम यह हो गया था कि गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते सड़के सूनी हो गई थी। लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान होकर अच्छी बारिश को लेकर आसमान को निहारते रहे। शाम को चिपचिपा वाली गर्मी ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। फिलहाल मौसम के मुताबिक अभी राजधानी वासियों को एक सप्ताह तक अच्छी बारिश का इंतजार करना होगा।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 39.0
माना - 40.0
बिलासपुर- 40.4
पेंड्रारोड - 38.4
अंबिकापुर - 37.3
जगदलपुर- 36.9
दुर्ग- 38.6
राजनांदगांव - 39.2
Published on:
16 Jun 2018 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
