मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में लिखा है कि एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा, जिससे राज्य प्रगति के पथ पर तीव्रता से अग्रसर होगा।