CG New Governor: देश में छत्तीसगढ़ सहित नौ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। सूची के अनुसार छह नेताओं को राज्यपाल बनाया गया है, जबकि अन्य राज्यों में राज्यों में राज्यपालों का तबादला किया गया है। इस बारे में राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। रामेन डेका छत्तीसगढ़ ( Ramen Deka CG New Governor ) ने नए राज्यपाल होंगे। वे वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर में भी राज्यपाल बदले गए हैं।