
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Chhattisgarh) ने मंगलवार को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन (Red, Orange and Green Zone ) की तीसरी सूची जारी कर दी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in Chhattisgarh) तेजी से फ़ैल रहा है, उसी तरह रेड जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी तीसरी सूची में रेड जोन में प्रदेश के 16 जिलों के 26 ब्लॉक को शामिल किया गया है। जबकि ऑरेंज जोन की संख्या 38 रह गई है। वहीं 126 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
बीते दो दिनों में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की वजह से रायपुर शहर को रेड जोन में रखा गया है। बता दें कि नई गाइडलाइन के मुताबिक विकासखंड (ब्लॉक) स्तर पर जोन तय किए जा रहे हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की पहली सूची 22 मई को जारी हुई थी, जिसमें सिर्फ चार ब्लॉक ही रेड जोन में थे, जबकि दूसरी सूची में यह 13 तक जा पहुंची।
रेड जोन : बालोद- डौंडीलोहरा। कोरबा - कोरबा। रायपुर - रायपुर शहर। राजनांदगांव- छुरिया, डोंगरगढ़। सरगुजा - अंबिकापुर शहरी। बिलासपुर- कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तुरी, बिल्हा। कवर्धा- बोड़ला। बलौदाबाजार- बलौदाबाजार। बलरामपुर- वाड्रफनगर। बस्तर- जगदलपुर। बेमेतरा- नवागढ़। जशपुर - पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला। कांकेर- दुर्गकोंदल। कोरिया- खंडगवां। महासमुंद - बागबाहरा, बसना। मुंगेली- लोरमी, मुंगेली। रायगढ़- लोइंग, रायगढ़ शहरी।
ऑरेंज जोन : बालोद- गुरुर, गुंडरदेही। जांजगीर- बलौदा, नवागढ़, सक्ती। बलौदाबाजार- बिलाईगढ़, सिमगा, लवन। बेमेतरा- साजा। दंतेवाड़ा- गीदम। धमतरी- गुजरा, नगरी, धमतरी शहरी। दुर्ग- पाटन, निकुम, भिलाई शहरी। जशपुर - कुनकुरी, कांसबेल, लोदम। राजनांदगांव - मोहला, अंबागढ़ चौकी, घुमका। सरगुजा- मैनपाट। कांकेर - नरहरपुर, कांकेर, कोयलीबेड़ा। कोरिया - बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़। मुंगेली - पथरिया। महासमुंद - महासमुंद, सरायपाली। रायगढ़- बरमकेला, लैलूंगा। बलरामपुर- बलरामपुर, राजपुर, कुसमी, रामनुजगंज। बस्तर- बकावंड।
Updated on:
02 Jun 2020 03:26 pm
Published on:
02 Jun 2020 03:05 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
