
मास्क न पहनने पर अब 100 नहीं इतना जुर्माना...
रायपुर . राजधानी में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब बिना मास्क पहनकर घर से निकलने वालों पर 100 रुपए की जगह अब दो सौ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। मास्क नहीं पहनने वालों पर अब सख्ती के साथ जुर्माना वसूलने के लिए सभी जोनों के अमले को निर्देश दिए गए है। कलेक्टर डॉक्टर एस भारतीदासन के आदेश पर नगर निगम ने आयुक्त सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देश पर नगर निगम के जोन 8 के बाजारों में जोन कमिश्नर अरुण कुमार ध्रुव ने सघन अभियान चलाकर नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया और लोगों से घर से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के बाद ही निकलने की समझाइश दी।
23 जनवरी के बाद सर्वाधिक 5299 एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 887 संक्रमित मिले
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को बीते 10 दिनों में सर्वाधिक 887 मरीज मिले। रायपुर में 287 और दुर्ग में 243 मरीज मिले। बीते 24 घंटे में सिर्फ 211 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 5299 जा पहुंची है। 23 जनवरी को 5000 से अधिक एक्टिव मरीज थे। उधर, बुधवार को 6 मरीजों की मौत हुई, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल है। सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।
10 दिन में 5 बार 400 और 2 बार 800 से अधिक मरीज मिले
प्रदेश में 7 मार्च तक जहां सबकुछ नियंत्रण में था लेकिन अब हर दिन स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है। बीते 10 दिनों में 5 बार 400 से अधिक और 2 बार 800 से अधिक मरीज रिपोर्ट हुए हैं। बाकी बचे 3 दिनों में 300 से अधिक मरीजों में संक्रमण की पहचान हुई।
रायपुर, दुर्ग में लगभग एक रफ्तार से बढ़ रहे मरीज
राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में रोजाना करीब-करीब एक ही रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी 100 का ही अंतर रह गया है। रायपुर में 1536, जबकि दुर्ग में 1485 मरीज। बिलासपुर में 300, राजनांदगांव और सरगुजा में 200 से अधिक एक्टिव मरीज हैं।
Published on:
18 Mar 2021 01:19 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
