दिनेश यदु @ रायपुर. विराट संकल्प धर्मसभा को लेकर प्रदेश की राजधानी के पंडरी में प्रेसवार्ता के दौरान स्वामी परमात्मा नंद गिरी ने कहा कि पहले राजा पैदा होता था माँ के पेट से अब तो राजा बनता है, जनता की वोट से हम जनता को जगाएगे। देश चलेगा राष्ट्रनीति से राजनीति तो साधन है। हम राष्ट्रनीति करेंगे। स्वामी परमात्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार दिखावा तो बहुत कर रही है, रोहिंग्या को बचा रही है बांग्लादेशियों को बसा रही है। जनजाति कन्याओं से विवाह करके जनजाति भूमियों पर कब्जा कर रहे हैं। जनजाति महिला सरपंच बन जाती है। सरपंच पति बन कर राज कर रहे हैं। प्रत्येक साधु-संतों को मठों से निकलकर लोगों के पास जाकर जागरूक करने की जरूरत है। जल्दी योजना बनाएंगे पदयात्रा नहीं करेंगे दूर बैठे हिंदू के पास जाएंगे और उस को जगायेंगे। हम सब को एक मानते हैं संतों ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। ईसाई मुसलमान में भी हम भगवान दिखते हैं।लेकिन मानसिकता का सवाल है , आज भी मानसिकता से रहते हैं कि मतांतरण करेंगे राज करेंगे जनसंख्या बढ़ाएंगे।लोकतंत्र कब्जा करेंगे यह अब हम नहीं होने देंगे।