रायपुर

महतारी हुंकार रैली 3 को, सांसद का आरोप “सत्ता पाने कांग्रेस ने किया झूठा वादा”

महतारी हुंकार रैली में 1 लाख महिलाएं शामिल होंगी।

less than 1 minute read
Sep 27, 2022

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई गई। 3 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली को लेकर एक माह पहले ही सरकार के खिलाफ माहाैल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बताया कि 29 और 30 सितंबर को सभी जिलों में बैठक आयोजित की जाएगी। 1 व 2 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। वहीं 7 से 11 अक्टूबर तक ग्राम स्तर पर जाकर महिला स्व. सहायता समूह, विद्या मितानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जाएगा। 14 व 15 अक्टूबर को तहसीलों में और 18 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में महतारी हुंकार रैली के लिए बैठक बुलाई गई है। 28 अक्टूबर को पूरे प्रदेश की महिलाएं भगवामय होते हुए स्कूटी रैली निकालेंगी और 3 नवंबर को बिलासपुर में विशाल महतारी हुंकार रैली निकालेंगी।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में केवल सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। सत्ता पाने के बाद 4 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अब तक शराबबंदी के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया है। प्रदेश सरकार की मंशा ही नहीं है कि वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करे। वादों को पूरा करने का समय आया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अब मुकरने लगे हैं। विधवा पेंशन 1 हजार रुपए देने की घोषणा कांग्रेस ने की थी, लेकिन अब तक इतने दिनों के बाद भी विधवा पेंशन 350 रुपए ही दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, महिला स्व सहायता समूह का पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन आज तक प्रदेश में महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ नहीं हुआ है।

Published on:
27 Sept 2022 09:44 pm
Also Read
View All
10 साल की बच्ची के साथ 55 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, बजरंग दल का आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग…

Raipur News: चाइनीज मांझे से युवती के घायल होने के बाद जागे जिम्मेदार, कई दुकानों में छापामार कार्रवाई

Chhattisgarh Coal Levy Scam: ईडी ने की पीएमएलए के तहत कार्रवाई, सौम्या और निखिल की 2.66 करोड़ की संपत्ति अटैच

बालोद के ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन, 15 हजार से अधिक रोवर-रेंजरों की सहभागिता से ऐतिहासिक बना जंबूरी

जनसंपर्क अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ, आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा-एआई टेक्नालॉजी के उपयोग से कम एफर्ट में होगा ज्यादा काम

अगली खबर