
राजधानी के रामनगर इलाके में पीलिया सेे एक और मरीज की मौत हो गई।
रायपुर. राजधानी के रामनगर इलाके में पीलिया सेे एक और मरीज की मौत हो गई। 32 वर्षीय गजेंद्र सिंह राजपूत नामक युवक पिछले दो हफ्तों से पीलिया से ग्रसित था और उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था,जहां हालात बिगडऩे पर 9 जून की देर रात अंबेडकर अस्पताल लाया गया। वहां उसकी सोमवार को दोपहर ३ बजे मौत हो गई। अब तक राजधानी में पीलिया से होने वाली यह सातवीं मौत है।
वहीं इस क्षेत्र में यह दूसरी मौत है, इससे पहले एक गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया था। पीलिया से लगातार हो रही मौतों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कमिश्नरों की टीम को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने भेजा था, जिसमें उन्होंने शहर के कई हिस्सों के हालात गंभीर बताए थे। साथ ही निगम की ओर से की जा रही पेयजल की सप्लाइ पर भी सवालिया निशान लगाया था। वहीं हाईकोर्ट में इस पूरे मामले की सुनवाई पिछले ४ वर्षों से जारी है। 16 जून को कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है।
पीलिया से हुई मौतों के बाद 2014 में मुआवजे के लिए याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई इस वर्ष भी जारी है। इसी दौरान वापस से पीलिया ने शहर में कई लोगों को अपना शिकार बना लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने 3 मई 7 मई तक रोजाना सुनवाई की। जिसके बाद स्थिति को कुछ हद तक नियंत्रण में आता देख कोर्ट ने निश्चित अंतराल में सुनवाई करने का फैसला लिया। वहीं मामले की अगली सुनवाई १६ जून को तय की गई है।
Published on:
13 Jun 2018, 12:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.