15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन बैंकिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना…

देना बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में 1 लाख 23 हजार 800 रुपए जमा करवा कर ठगी की थी

2 min read
Google source verification
online banking

अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन बैंकिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना...

रायपुर. फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने गोबरा नवापारा निवासी सुरेंद्र कुमार साहू को देना बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में 1 लाख 23 हजार 800 रुपए जमा करवा कर ठगी की थी। सुरेन्द्र की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई थी।

READ MORE : OLX पर ऑनलाइन सामान बेचने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर, कहीं आप भी न खा जाएं धोखा

एसएसपी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देश के कई राज्यों के हजारों लोगों से अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। जब लोगों को बैंक के सेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी नहीं मिली, तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। पुलिस के अनुसार मास्टर माइंड धर्मेंद्र कुमार बिहार का रहने वाला है। जिसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 8 सिम, 3 एटीएम कार्ड, नगदी 39 हजार 700 रुपये और मल्टी बैंक सीएसपी के नाम के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

READ MORE : इनाम के लालच में एक ही इंसान ने चार बार बनाया बेवकुफ

एक वेबसाइट को 3 माह चलाने के बाद उसका डोमेन नेम बदल देता था। इससे की उस पेज का पता ही नहीं चल पाता था। आरोपियों ने अपनी फर्जी वेबसाइट को गूगल सर्च में इस तरह से रजिस्टर्ड किया है कि ग्राहक सेवा केंद्र सर्च करने पर सबसे पहले इनकी ही फर्जी वेबसाइट सामने आती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने ठगी की।

आरोपी ने लोगों को झांसे में लेने के लिए अपनी फर्जी वेबसाइट पर सरकारी वेबसाइट का लिंक शो किया था। इतना ही नहीं पैसे ट्रांसफर करने के लिए दर्जन भर से अधिक बैंक खाते खोल रखे थे। एसएसपी ने कहा कि इस तरह का साइबर ठगी का यह काफी अलग मामला है। जिसके झांसे में लोग बहुत ही आसानी से आ गए।