3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑपरेशन प्रहार-2: बस्तर में 2000 से ज्यादा जवान जंगल में घुसकर नक्सलियों का कर रहे एनकाउंटर

ऑपरेशन प्रहार-2 में 2000 से ज्यादा जवान जंगल में घुसकर नक्सलियों का एनकाउंटर कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Operation Prahar 2

Operation Prahar 2

रायपुर . छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से नक्सलियों को उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस एक बार फिर ऑपरेशन प्रहार 2 की शुरूआत कर दी है। ऑपरेशन प्रहार 2 में 2000 से ज्यादा जवान जंगल में घुसकर नक्सलियों का एनकाउंटर कर रहे हैं। मंगलवार शाम को एेलान के बाद शुरू हुई इस ऑपरेशन में जवानों ने अब तक 6 नक्सलियों को मार गिराया। जबकि कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना। वहीं, इस बड़े ऑपेरशन में सभी जवान सुरक्षित है।

नक्सल डीजी डीएम अवस्थी ने मीडिया को बताया कि बस्तर से नक्सलियों का सफाया करने के लिए पुलिस ने सीधी लड़ाई लडऩे ऑपरेशन प्रहार 2 की शुरूआत कर दी है। इस ऑपरेशन में एसटीएफ, डीआरजी और कोबरा बटालियन के 2000 से ज्यादा जवान शामिल है। कल शाम से नारायणपुर में शुरू हुए ऑपरेशन प्रहार २ में जवानों ने ६ बंदूकधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना स्थल पर 2 थिनोटथ्री और 5, 315 बोर के बंदूक, 1-12 बोर का बंदूक और 1 पिस्टल बरामद किया। नक्सलियों का शव मिलने के बाद डीजी ने ऑपरेशन प्रहार 2 की सफलता के बारे में बताया।

डीजी ने बताया कि प्रहार का मकसद सेना को उसी इलाको में भेजना है जहां नक्सलियों की भारी संख्या होती है, और जिन जगहों तक पहुचना मुश्किल होता है। पिछले ऑपरेशन प्रहार में बटालियन नम्बर 1 के 20 से अधिक नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था। इस बार नक्सलियों के मारे जाने की संख्या अधिक होगी।

ऑपरेशन प्रहार 2 की टीम बस्तर संभाग के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा के जंगलों में घुसकर नक्सलियों से मुठभेड़ कर रहे हैं। अब तक मिले खबरों अनुसार कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि शव नहीं मिलने के कारण अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। सुकमा के जंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों ने मुठभेड़ के बाद बड़ी मात्रा में बारूद, और एक्सप्लोसिव को नष्ट किया। इसके अलावा सैकड़ों वर्दियां और समान भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि धुरबेड़ा, इरपानार, अबूझमाड़ के इलाके में सोमवार शाम 4 बजे ऑपरेशन प्रहार 2 को लान्च किया था।

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्रांतर्गत आने वाले ओरछा गांव में पुलिस और माओवादी की मुठभेड़ में पुलिस ने एक माओवादी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ के बाद पुलिस घटनास्थल से लौट नहीं पाई है। खबर की पुष्टि ओरछा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने की है। वहीं बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में एक जवान आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Story Loader