रायपुर

मंत्री मण्डलीय उपसमिति की बैठक में लिया गया फैसला,1 नवंबर से शुरू होने जा रही है धान खरीदी, इतना तय हुआ लक्ष्य

Chhattisgarh Dhan karidi : . राज्य सरकार ने 1 नवंबर से 31 जनवरी 2024 तक धान की खरीदी करेगी। इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 125 लाख मीट्रिक टन रखा गया है।

less than 1 minute read
Sep 10, 2023
मंत्री मण्डलीय उपसमिति की बैठक में फैसला लिया गया फैसला, 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है धान खरीदी,125 लाख मीट्रिक टन का रखा गया है लक्ष्य

रायपुर . राज्य सरकार ने 1 नवंबर से 31 जनवरी 2024 तक धान की खरीदी करेगी। इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 125 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। शनिवार को धान खरीदी एवं कस्टम मीलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक यह फैसला किया गया।

कहा गया है कि किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जाएगी। इस साल किसानों से बायोमेट्रिक व्यवस्था से धान खरीदी जाएगी। इसी तरह मक्का खरीदी भी 1 नवंबर से 28 फरवरी 2024 तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की। बैठक में कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

5 लाख किसानों का अब तक पंजीयन: बैठक में बताया गया केंद्र सरकार द्वारा औसत अच्छी किस्म (एफएक्यू) के धान एवं मक्का के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।

धान कॉमन के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी। इसी तरह मक्का प्रति क्विंटल 2090 रुपए के भाव से खरीदी की जाएगी। अभी तक प्रदेश के लगभग 5 लाख किसानों के पंजीयन हो चुका है।

Updated on:
10 Sept 2023 02:04 pm
Published on:
10 Sept 2023 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर