21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से आखिरी वक्त तक लडऩे वाली बेटी का 1 मिनट ही चेहरा देख पाए माता-पिता

जगदलपुर की युवती ने तोड़ा दम, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से आखिरी वक्त तक लडऩे वाली बेटी का 1 मिनट ही चेहरा देख पाए माता-पिता

कोरोना से आखिरी वक्त तक लडऩे वाली बेटी का 1 मिनट ही चेहरा देख पाए माता-पिता

रायपुर. सोचिए, वह पल क्या होगा जब नाजों से पाली बेटी के अब जीवित न रहने की सूचना माता-पिता को मिली होगी। वह बेटी जो उनके लिए प्राणों से प्यारी थी, मगर वे चाहकर भी उसकी जान न बचा पाए हों। एक पिता, मां और भाई के लिए इससे बड़ा दुख क्या होगा...।
शुक्रवार रात जगदलपुर निवासी 19 वर्षीय युवती कोरोना से जंग हार गई। एम्स के कोविड19 आईसोलेशन वार्ड में उसने अंतिम सांस ली। माता-पिता ने कलेजे पर पत्थर रखकर खुद को संभाला। शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर देवेंद्र नगर श्मशानघाट पहुंची। जहां माता, पिता, भाई और एक अन्य सदस्य को आने की इजाजत दी गई। 1 मिनट तक दूर से बस बेटी का चेहरा दिखाया गया। उसे ये छू तक न सके। ठीक ढंग से देख न सके। तहसीलदार प्रमोद पटेल ने बताया कि बर्निंग चैंबर के जरिए दाह संस्कार किया गया। इसके बाद परिजनों को क्वारंटाइन सेंटर रवाना कर दिया गया। प्रदेश में यह तीसरी मौत थी।
एक और मृतक का अंतिम संस्कार आज
शनिवार की सुबह बिलासपुर निवासी व्यक्ति को भी कोरोना निगल गया। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को उनका अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में होगा, जो बिलासपुर से रायपुर पहुंच चुके हैं।