30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ेगी यात्री सुविधाएं, नए फुट ओवरब्रिज के चालू होने से पुराने ब्रिज का भार होगा कम

- एक्सप्रेस-वे से गुढि़यारी साइड जाने-आने की सड़क 15 दिन में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 18 Jun 2023, 10:22 PM IST

बढ़ेगी यात्री सुविधाएं, नए फुट ओवरब्रिज के चालू होने से पुराने ब्रिज का भार होगा कम

बढ़ेगी यात्री सुविधाएं, नए फुट ओवरब्रिज के चालू होने से पुराने ब्रिज का भार होगा कम

रायपुर@ 50 हजार यात्रियों की आवाजाही वाले रायपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक की तरफ लोगों की भीड़ अब कम होगी। क्याेंकि, यात्री बाहर से ही सीधे नए फुट ओवरब्रिज से गुढि़यारी तरफ के प्लेटफाॅर्म तक आ-जा सकेंगे। नए ब्रिज का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंचा है। रेल अफसरों का मानना है कि 15 से 20 दिनों में नए फुट ओवरब्रिज और एक्सप्रेस वे सीधे स्टेशन के गुढि़यारी साइड पहुंचने में काफी आसानी होगी।
रेल यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार का काम लंबे समय से चल रहा है। महीनेभर पहले 7 दिनाें के ब्लाॅक में एक्सप्रेस वे सड़क के करीब रेल पटरी अंडरब्रिज पर वाल्टेयर की डबल लाइन का काम पूरा हो चुका है। इस अंडरब्रिज की सड़क को गुढि़यारी से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। ये काम हो जाने पर दुर्ग तरफ से आने वाली सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को पकड़ने और उतरकर एक्सप्रेस-वे सड़क पर पहुंचने की सुविधा 15 से 20 दिनाें में सैकड़ों यात्रियों को मिलने लगेगी। उन्हें प्लेटफाॅर्म एक तरफ से जाने के लिए सीढि़यां नहीं गिननी पड़ेगी। बल्कि बाइक और कार से यात्री सीधे गुढि़यारी तरफ के प्लेटफाॅर्म तक आना-जाना कर सकेंगे।

प्लेटफाॅर्म एक की तरफ जैसा लुक दिया जा रहा

जितनी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक और दो-तीन पर आती हैं, उतनी ही गुढि़यारी साइड के प्लेटफार्म से रवाना होती हैं। लेकिन, यात्रियों की अधिकांश आवाजाही की भीड़ प्लेटफार्म एक तरफ से अधिक होती है। लंबे समय बाद रेलवे प्रशासन दोनों तरफ यात्री सुविधाएं गुढि़यारी साइड भी बढ़ाने जा रहा है। स्टेशन के मुख्य फेस जैसा ही गुढि़यारी तरफ भी डिजाइनदार एंट्री गेट बनकर लगभग तैयार हो गया है।
लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगेगा
स्टेशन के सातों प्लेटफाॅर्म को जोड़ने के लिए 7 फीट चौड़ी फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया। नए 7 नंबर प्लेटफाॅर्म पर काम चल रहा है। इस नए फुट ओवरब्रिज में लिफ्ट और एस्केलेटर लगने के साथ ही यात्रियों की आवाजाही होने लगेगी। अभी सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ पुराने फुट ओवरब्रिज से होती है, वह काफी हद तक कम हो जाएगी।

प्लेटफाॅर्म 6 को सीधा किया जा रहा

नए 7 नंबर प्लेटफाॅर्म से ट्रेनें चलाने के साथ ही प्लेटफाॅर्म 6 छह जो पहले तिरछा था उसे तोड़कर सीधा करने का काम कराया जा रहा है। इस प्लेटफाॅर्म के ट्रैक को पहले ही सीधा किया जा चुका है। इसलिए इस ट्रैक से गाडि़यों की आवाजाही को अभी बंद रखा है। स्टेशन के सिग्नल बिल्डिंग की तरफ प्लेटफाॅर्म दुरुस्त किया जा रहा है।

रेलवे सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद पंवार ने कहा कि स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार तेजी से हुआ है। एक्सप्रेस-वे सड़क से गुढि़यारी साइड को जोड़ने के साथ ही नए फुट ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही यात्रियों को दोनों तरफ एक जैसी सुविधा मिलेगी।
,,