इसी तरह राखी थाने में दर्ज सिम स्वाइप करके ठगी करने के मामले में बिलासपुर से पुलिस ने कमल किशोर नेताम को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई, कोलकाता से इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक आरोपी फरार था, जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। आरोपी से संबंधित सभी बैंक खातों को होल्ड कराया गया है।