विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बैज ने कहा कि कानून व्यवस्था, पेड़ों की कटाई, रेत खनन जैसे मुद्दों को सदन में उठाएंगे। इस मामलों को लेकर कांग्रेस फिर से सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। मानसून सत्र में सरकार को घेरेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बयान पर बैज ने कहा कि सीएम के मीडिया सलाहकार की पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि क्या इंसान को भगवान कहना सनातनियों का अपमान नहीं। क्या गृह मंत्री सीएम साय को भगवान मानते हैं या उन पर फूल चढ़ाते हैं।