अयोध्या नगर निवासी सुरेश मिश्रा (62) रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी घूमने के लिए परसदा-जोंकी रोड स्थित अपनी बहन के फॉर्महाउस पहुंचे थे। लेकिन जब दोपहर 12 बजे तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, जो बंद मिला। इसके बाद उनके बेटे अंशुल मिश्रा फॉर्महाउस पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।