सर्व आदिवासी समाज (Protest to Jam NH) ने मांगों के क्रम में कहा कि विनोद अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल द्वारा ग्राम भेस्की निवासी सोमार साय, घासी, चमार साय, गोदरो, भोला, बईगा ग्राम बरियों की कुबेर साय समेत अन्य लोगों की सैकड़ों एकड़ जमीन शिवा व कमला के नाम फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है। इसे निरस्त कर जमीन वापस दिलाई जाए। वहीं ग्राम भेस्की, बरियों, बघिमा, घोरघडी, डिगनगर में संचालित सभी क्रशरों जांच कर अवैध लीज को निरस्त किया जाए।