8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bee Attack: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, कांग्रेसी नेता समेत 8 लोग घायल

Bee Attack: अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक कांग्रेसी नेता समेत 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
मधुमक्खियों का आतंक (photo source- Patrika)

मधुमक्खियों का आतंक (photo source- Patrika)

Bee Attack: रामानुजगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक कांग्रेसी नेता समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया…

स्थानीय निवासियों के अनुसार अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में काफी समय से मधुमक्खियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी पहले भी दी गई थी, लेकिन रामानुजगंज नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Bee Attack: सभी घायलों की हालत स्थिर

फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे सवाल उठा रहे हैं कि जब लंबे समय से मधुमक्खियों का खतरा बना हुआ था, तो प्रशासन ने समय रहते इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग