6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Update: मास्क न लगाने वालों को भी मिल रहा पेट्रोल, राशन और शराब

सरकार के आदेश के बावजूद लोग मास्क लगाए बिना घर से बाहर निकल रहे हैं। लोगों की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को पेट्रोल या डीजल, शराब दुकानों में शराब और दुकानदारों को राशन न देने का नियम 26 अगस्त से लागू कर दिया।

2 min read
Google source verification
People break rules and getting petrol, ration and liquor without mask

Corona Update: मास्क न लगाने वालों को भी मिल रहा पेट्रोल, राशन और शराब

रायपुर. कोरोना रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रशासन भले ही पूरी तरह से सख्त हो। लेकिन, लोग उसका पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। सरकार के आदेश के बावजूद लोग मास्क लगाए बिना घर से बाहर निकल रहे हैं। लोगों की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को पेट्रोल या डीजल, शराब दुकानों में शराब और दुकानदारों को राशन न देने का नियम 26 अगस्त से लागू कर दिया।

इसके बावजूद अधिकांश जगहों पर इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। अधिकतर शराब और राशन दुकानों व पेट्रोल पंप पर ना तो मॉस्क लगाने का नोटिस चस्पा है और ना ही मास्क देखकर पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है। पत्रिका टीम ने शहर कुछ जगहों पड़ताल की और पाया कि अधिकतर जगहों पर लापरवाही बरती जा रही है।

बिना मास्क मिल रहा पेट्रोल
जय स्तंभ स्थिति पंप पर सुबह सवेरे पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। टीम ने जब पंप पर जाकर देखा, तो बिना मास्क लगाए वाहन चालकों को भी पंप के कर्मचारी बिना की किसी रोक-टोक के तेल दे रहे थे। पंप पर कहीं भी बिना मास्क के पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा, इससे संबंधित पोस्टर नहीं लगा था।

राशन दुकानों में अनदेखी
निजी व शासकीय राशन व किराना दुकानों में भी लापरवाही देखी गई। आदेश के बावजूद बिना मास्क वालों को दुकानदार वस्तुएं बेच रहे हैं। टीम ने रायपुरा व गांधी मैदान स्थित राशन दुकान पर पाया कि वहां ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था और न ही दुकानदार बिना मास्क के राशन नहीं मिलेगा जैसा नोटिस चस्पा किया था।

शराब दुकानों में लापरवाही
राजकुमार कॉलेज के पास स्थिति शराब दुकान के पास बिना मास्क के ही शराब बेचा जा रहा है। इसी तरह गोगांव स्थिति शराब दुकान में भी बिना मास्क और रूमाल लगाए ही प्लेसमेंट कर्मी और शराब खरीदार देखे गए।

इस मामले में रायपुर कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने कहा, संचालकों को यह सूचना दे दी गई है कि बिना मास्क के किसी भी वाहन चालक को डीजल व पेट्रोल ना दें। राशन दुकानों में राशन न दें, शराब दुकान में भी सख्ती करने को कहा गया है। यह संदेश का डिस्पले भी चस्पा करने को कहा गया है। इसके बाद भी यदि किसी आदेश पालन नहीं हो रहा है, तो उस पर प्रशासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।