
रायपुर। आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को लगवा रही है। पीएम कुसुम योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षाम उत्थान महाभियान योजना है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो आज भी डीजल इंजनों से खेतों की सिंचाई करते हैं। इस कारण किसानों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा ईंधन खरीदने पर व्यय हो जाता है।
क्या है योजना
अगर किसान अपनी जमीन पर सोलर पंप लगवाते हैं उन्हें केवल 10 फीसदी रकम का पहली बार में भुगतान करना होगा। वहीं, कुल रकम का 60 फीसदी केंद्र व राज्य सरकार भरेगी। जबकि बाकी बची 30 फीसदी रकम का आपको बैंक से लोन मिल जाएगा जिसे किसान आसानी से बाद में चुका सकते हैं।इसके जरिए किसान अपनी कमाई भी बढ़ा सकते हैं। इस योजना के तीन प्रमुख हिस्से हैं। पहले में सरकार आपको सोलर पैनल लगाने में मदद करती है, दूसरे में आप सरकारी मदद से सोलर पंप लगवा सकते हैं और तीसरे हिस्से में उन किसानों को समर्थन दिया जाएगा जिनके पास बिजली से चलने वाले पंप हैं और वे उसे सोलर पंप में तब्दील करना चाह रहे हैं। किसान सोलर पैनल से उत्पन्न बिजली का इस्तेमाल सोलर पंप चलाकर सिंचाई करने के लिए करेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त बिजली को वे बेच भी सकते हैं।
कैसे करना होगा आवेदन
आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाकर इसका ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, आपको आधार कार्ड, खसरा सहित भूमि दस्तावेज, एक घोषणा पत्र, बैंक खाता डिटेल आदि जैसी आवश्यक जानकारी देनी होगी।
Published on:
26 Aug 2022 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
