
माओवादियों के बहकावे में आकर जान न गवाएं, हमारे साथ आएं- पीएम
मनीष सिंह@बीजापुर. माओवादियों के मुखिया बाहरी हैं और मुठभेड़ों में वे कभी नहीं मरते। गोलियों के शिकार होते हैं यहां के स्थानीय नौजवान। वे माओवादियों का साथ छोडक़र हमारे साथ आएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें शनिवार को बीजापुर जिले के धुर माओवादग्रस्त इलाके जांगला के जंगल में आयोजित जनसभा में कही। इस दौरान उन्होंने यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के पहले हेल्थ केयर एंड वेलनेस सेंटर, दल्लीराजहरा रावघाट रेल लाइन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह इलाका विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। इसलिए आगे बढऩे का संकल्प लें।
2022 में न्यू इंडिया के सपने को साकार करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस इलाके में तैनात जवानों का यहां के विकास में बड़ा योगदान है। स्कूल, सडक़, अस्पताल आदि बनवाने में वे अपना योगदान दे रहे हैं। इसी दौरान उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है। ऐसे जवानों को मैं नमन करता हूं, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष नंदकुमार साय, बस्तर सांसद दिनेश कश्यप, प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप, राजेश मूणत व अजय चंद्राकर मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय आदिवासी महिला रतनी बाई को अपने हाथों से चरणपादुका पहनाईं। चरणपादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता बीनने वाली आदिवासी महिलाओं को चरणपादुकाएं दी जाती हैं, जिससे वह जंगलों में आसानी से चल सकें।
जगदलपुर में स्टील प्लांट की घोषणा
[typography_font:14pt;" >प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर में एक साल के भीतर एक स्टील प्लांट लगवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट पूरा हो रहा है। जगदलपुर का एयरपोर्ट तैयार है। कुछ दिनों में यह शुरू हो जाएगा।
पीएम ने कहा कि जांगला विकास केंद्र में सभी नागरिक सुविधाएं एक ही जगह मिल रही हैं। ऐसे 14 सेंटर प्रदेशभर में बनाने की योजना है। यह अच्छा मॉडल है। इसे पूरे देश में भी अपनाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने स्थानीय गोंडी बोली में सभा की शुरुआत की। उन्होंने सभा की शुरुआत में आराध्यदेव मां दंतेश्वरी, बाबा भैरव देव, भोपालपट्टनम की भद्रकाली को खूबे-खूबे जोहार किया। गोंडी में ही उन्होंने सियान, सज्जन, दादा, दीदी, लइका, लइकी, नोनी मन के खूबे-खूबे माया का संदेश दिया।
सीआरपीएफ के खाली पड़े तीन बैरक उड़ाए
[typography_font:14pt;" >सुकमा/दोरनापाल. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले शुक्रवार की रात करीब ९ बजे माओवादियों ने बोरगुड़ा में सीआरपीएफ के खाली पड़े अस्थायी कैंप के तीन बैरकों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इधर, दोरनापाल थानांतर्गत धर्मपेंटा-फैदागुडम में शनिवार को पैदागुड़ा के पास सडक़ निर्माण में लगे एक वाहन को भी फूंक दिया।
Published on:
15 Apr 2018 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
