प्रधानमंत्री ने रायपुर से जगदलपुर के बीच हवाई सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि पहले जब बस्तर की बात आती थी, तो बम, विस्फोट से होती थी, लेकिन आज बस्तर का नाम जगदलपुर के हवाई अड्डे से जुड़ गया है। इस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना हमारे लिए सुखद अनुभव है। अटल जी के सपने को सीएम रमन सिंह ने पूरे परिश्रम के साथ आगे बढ़ाया। विकास की तीर्थ यात्रा के लिए सरकार और जनता को बहुत-बहुत बधाई।