भिलाई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भिलाई के जयंती स्टेडियम सभा स्थल में मौजूद लाखों लोगों का अभिवादन छत्तीसगढ़ी में किया। पीएम मोदी ने मंच से कहा संगी, जहुंरिया, नोनी-बाबू मन ला जय जोहार। छत्तीसगढ़ महतारी के प्रताप के चिन्हारी मन ला जय जोहार। पीएम के मुंह से छत्तीसगढ़ी सुनते ही सभा स्थल तालियों से गूंज पड़ा।