7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को दीं शुभकामनाएं, जानिए क्यों

पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा छत्तीसगढ़ उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे

less than 1 minute read
Google source verification
नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को दीं शुभकामनाएं, जानिए क्यों

नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को दीं शुभकामनाएं, जानिए क्यों

रायपुर. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित भारत के छह राज्यों को पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं हैं। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल का स्थापना दिवस है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।

मोदी का कानून पूंजीपतियों के लिए, हमारा संशोधन किसानों के हक में : भूपेश बघेल
बता दें कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपना 21वां स्थापना दिवस मना रहा है। वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मध्य प्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में रहे अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बनाए गए थे। अजीत जोगी ने 2016 में अपनी अलग पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) बनाई थी। 29 मई 2020 को अजीत जोगी का निधन हो गया। वर्ष 2003 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]बिहार चुनाव : मुफ्त टीका पर राहुल गांधी बोले चुनावी तारीख देखें, सीएम भूपेश ने पूछा क्या हमें पैसे देने होगे?
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के लोगों को भी उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये सभी राज्य समृद्धि और प्रगति के प्रतीक बनें। साथ ही उन्नति के नए-नए कीर्तिमान बनाते रहें।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...कोरोना काल में प्याज ने रुलाया, सीएम ने दिए बाजार भाव की निगरानी के निर्देश

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग