रायपुर . शहर में मानसून ने दस्तक दे दी है। बावजूद इसके शहरभर में चल रहे सरकारी निर्माण कार्य अपने नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं। कहीं डिवाइडर अधूरा है तो कहीं खतरनाक ढंग से नुकीली छड़े सडक़ पर गड़ी हैं। स्मार्ट सिटी की सडक़ों पर गिट्टी-रेत के ढेर बड़ा खतरा बन गए हैं। कहीं कोई संकेतक नहीं, न ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था। एेसे में बरसात के समय हादसों का ग्राफ बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। बुधवार रात एक जवान ने सरकारी निर्माण की बेतरतीबी का शिकार होकर जान गंवा दी।