27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों के नापाक इरादों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किया डंप

पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Vinayak Singh

•

Updated: 6 Aug 2022, 1:46 PM IST

naxal.jpg

राजनांदगाव। जिले के सरहद में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उदे्श्य से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान को डंप कर रखे सामान को पुलिस ने जब्त कर ली है।

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल संगठन कोरची एलओएस, टीपागढ़ एलओएस द्वारा सुरक्षा बलों व पुलिस को निशाना बनाने के लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान को जमीन में दबा कर रखा गया था। इस दौरान सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल के जवानों को इसकी भन लग गई। सुरक्षा बलों द्वारा सावधानी पूर्वक डंप विस्फोटकों को जमीन से बाहर निकाला गया। नक्सलियों द्वारा एक प्लास्कि के ड्रम में सामानों को छीपा कर रखा गया था। मौके से पुलिस ने 2 कूकर बम, 4 कार रिमोट, वायर बंटल सहित अन्य विस्फोट सामान बरामद की गई है।

छत्तीसगढ़ की महिला माओवादी गिरफ्तार
वहीं नक्सली शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन गढ़चिरौली पुलिस एक और सफलता मिली है। पुलिस ने जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी एक महिला माओवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर 2 लाख के ईनाम घोषित है। गढ़चिरौली एसपी एसपी अंकित गोयल ने बताया कि नक्सली शहीद सप्ताह के आखिरी दिन एक महिला नक्सली की गिरफ्तारी हुई है। महिला नक्सली पर कई थानों में नामजद मामले दर्ज हैं। महिला नक्सली का नाम मुडे हिडमा मंडावी है। वह कसनसूर दलम की सदस्य है। पूछताछ में उसने छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी बताया है। एसपी का कहना है कि नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास के साथ नक्सल गतिविधि पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।