
CM Arvind Kejrival Arrested: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का असर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के आंबेडकर चौक के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। (chhattisgarh Politics) इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसे लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा, मीडिया में इलेक्टोरल बॉन्ड की बात ना चले इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया। (AAP party) प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा, ये तानाशाही सरकार चला रहे हैं।
Chhattisgarh Politics News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, यह वही कांग्रेस पार्टी है जो अरविंद केजरीवाल के शराब नीति का विरोध करने के लिए बड़ी-बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बड़े-बड़े बयान दिए थे। (arvind kejrival arrested) अब क्या हुआ कि कांग्रेस का स्टैंड बदल गया? क्या इनके बीच कोई सौदा हुआ है? कांग्रेस के तो डीएनए में भ्रष्टाचार रचा-बसा है।
Politics News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, किसी भी निर्वाचित मुख्यमंत्री पर इस तरह की कार्रवाई मैंने देखी नहीं है। (cg politics) चुनाव से ठीक पहले आचार संहिता के दौरान किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना गलत है और एक गलत परंपरा हम देश के लोकतंत्र में स्थापित कर रहे हैं।
Updated on:
23 Mar 2024 12:13 pm
Published on:
23 Mar 2024 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
