14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी रायपुर जेल से फरार, साफ-सफाई करने के दौरान भागा

Raipur News: कैदी के साथ चार अन्य बंदियों को पुराने जेल मुख्यालय (कवर्धा सदन) की साफ-सफाई करने के लिए भेजा गया था। इस दौरान कैदी दोपहर करीब 1.30 बजे फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News: उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी रायपुर जेल से फरार, साफ-सफाई करने के दौरान भागा

सेंट्रल जेल रायपुर (Photo Patrika)

Raipur News: जेल मुख्यालय में वेल्डिंग करते हुए समय प्रहरी की आंखों में धूल झोंककर उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू फरार हो गया। एनडीपीएस मामले में जेल भेजे गए उक्त कैदी के साथ चार अन्य बंदियों को पुराने जेल मुख्यालय (कवर्धा सदन) की साफ-सफाई करने के लिए भेजा गया था। इस दौरान कैदी दोपहर करीब 1.30 बजे फरार हो गया।

घटना की जानकारी जेल अधीक्षक को देने के साथ ही गंज थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही इसकी जानकारी मथुरा पुलिस को जेल प्रशासन द्वारा दी गई है। इस घटना से पुराने जेल मुख्यालय (कवर्धा सदन) की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बता दें कि विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की अदालत ने उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को 25 जुलाई 2024 को 15 वर्ष कैद और 3 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया था। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 साल अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई है। उसके अच्छे आचरण को देखते हुए जेल से बाहर काम के सिलसिले में भेजा गया था। जेल प्रशासन ने मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग