102 की निविदा में आई एक ही कंपनी-गर्भवतियों को अस्पताल लाने ले-जाने वाली मुफ्त एंबुलेंस सेवा 102 महतारी एक्सप्रेस का संचालन के लिए निकाली गई निविदा में एक कंपनी ही आई। नियमों के तहत कम से कम तीन निविदाकारों का होना जरूरी है, इसलिए इस निविदा को र² कर दिया गया है। अब नए सिरे से निविदा प्रक्रिया होगी। गौरतलब है कि 2011 से चल रही इस सेवा की सभी 300 एंबुलेंस आउटडेटेड हो चुकी हैं। इनके संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रख-रखाव का खर्च भी बढ़ता जा रहा है, कई एंबुलेंस तो कबाड़ हो चुकी हैं। जीवीके-ईएमआरआई इसका संचालन कर रही है, जिसका अनुबंध 2018 में समाप्त हो चुका है। मगर, नई कंपनी तय न होने की वजह से ही जीवीके को सेवा जारी रखने के निर्देश हैं।