मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ कामर्स और मास्टर ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 30-30 सीटें निर्धारित हैं। इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विवि का पहले साल इन कोर्सों में मेरिट से प्रवेश देने का इरादा है। लेकिन, निर्धारित सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।