अधिक जानकारी के लिए विवि के सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कोर्स को विवि में अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने स्थापित किया गया है। इस कोर्स में 12वीं उत्तीर्ण हो रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है, जिसमें प्रवेश लेकर छात्र बीएससी ऑनर्स विथ सब्जेक्ट और संबंधित विषय में इंटीग्रेटेड एमएससी का पाठ्यक्रम लेकर पढ़ सकता है। यह पूर्णत: आवासीय पाठ्यक्रम है। इस कोर्स के लिए विवि में कुल 60 सीटें हैं, जिसमें 40 स्कॉलरशिप सीटें और 20 पेड सीटें है। 40 स्कॉलरशिप में प्रवेश के लिए पात्र सभी छात्रों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप प्रदान करने का प्रावधान है।