PRSU Result: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीएड द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए, जिसमें 97.71 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मई-जून में हुई थी। बीएड द्वितीय सेमेस्टर में कुल 3981 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से 3890 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सफलता हासिल कर सके। परिणाम 97.71 फीसदी रहा। वहीं, मात्र 23 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। 5 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए है और 63 विद्यार्थियों के परिणाम में एटीकेटी लगा है।