रायपुर @ कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन में पूरे भारत से कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे है, इस दौरान प्रदेश के मंत्री से लेकर हर कार्यकर्ता स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंच रहे है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोपहर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैं कोई अधिकृत व्यक्ति तो हूं नहीं पर मेरी नज़र में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री के चेहरे हैं। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बाद भी छत्तीसगढ़ पहुंचे है। यह हमारे लिए एक सुखद पल है।