6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

RRB परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा आधा दर्जन परीक्षा विशेष ट्रेनें

पूर्व तट रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलने का ऐलान किया है। जानिए ट्रेनों के स्टॉपेज और रूट्स के बारे में।

2 min read
Google source verification
train_1.jpg

रायपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की लम्बे समय से मांग आ रही थी की परीक्षा के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू करे। अब उम्मीदवारों की मांगों को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने पूर्व तट रेलवे के अधिकार क्षेत्र से विभिन्न रूटों के लिए 6 जोड़ी परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों में 02एसएलआर, 01 स्लीपर और 10 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, कुल 13 कोच होंगे।

यह है विशेष ट्रेनों की सूचि और उनके रूट्स की जानकारी :-
1. संबलपुर - टाटा - संबलपुर परीक्षा विशेष:
08305/08306 संबलपुर-टाटा-संबलपुर परीक्षा स्पेशल संबलपुर से टाटा के लिए 11.06.2022 को 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन 12.06.2022 को 20:00 बजे टाटा से रवाना होगी और अंगुल, ढेंकनाल, कटक और नयागढ़ होते हुए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

2. संबलपुर - दुर्ग - संबलपुर परीक्षा विशेष:
08301/08302 संबलपुर - दुर्ग - संबलपुर परीक्षा विशेष संबलपुर से 10.06.2022 को दुर्ग के लिए 20:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन 11.06.2022 को 21:00 बजे दुर्ग से निकलेगी और टिटलागढ़ और रायपुर होते हुए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

3. विशाखापत्तनम - जबलपुर - विशाखापत्तनम परीक्षा विशेष:
08501/08502 विशाखापत्तनम - जबलपुर - विशाखापत्तनम परीक्षा विशेष विशाखापत्तनम से 10.06.2022 को 10:45 बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 11.06.2022 को 13:35 बजे जबलपुर से रवाना होगी और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ पलासा, भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर, झारसुगुडा रोड, बिलासपुर और कटनी साउथ होते हुए चलेगी।

4. भुवनेश्वर - हावड़ा - भुवनेश्वर परीक्षा विशेष:
08405/08406 भुवनेश्वर-हावड़ा-भुवनेश्वर परीक्षा विशेष भुवनेश्वर से दिनांक 11.06.2022 को 21:00 बजे हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन 12.06.2022 को हावड़ा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटक, और खड़गपुर होते हुए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

5. भद्रक-गुंटूर-भद्रक परीक्षा विशेष:
08401/08402 भद्रक-गुंटूर-भद्रक परीक्षा विशेष भद्रक से 10.06.2022 को 21:00 बजे गुंटूर के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में, यह ट्रेन 11.06.2022 को 20:00 बजे गुंटूर से निकलेगी और भुवनेश्वर, पलासा, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा होते हुए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

6. भुवनेश्वर - तांबरम (चेन्नई) - भुवनेश्वर परीक्षा विशेष:
08407/08408 भुवनेश्वर-तांबरम-भुवनेश्वर परीक्षा विशेष भुवनेश्वर से 11.06.2022 को 10:30 बजे तांबरम के लिए रवाना होगी। वापसी दिशा में, यह ट्रेन 12.06.2022 को 22:30 बजे तांबरम से निकलेगी और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव वाले पलासा, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा होते हुए चलेगी।

इसके आलावा ECoR ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि आकांक्षी उम्मीदवार भारतीय रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली या राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली से सर्फिंग करके परीक्षा विशेष ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।"