18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 की मौत

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा-प्रदर्शन, छावनी बना इलाका...

Google source verification

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में पचपेडी़ नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस (Poisonous Gas) से मौत हो गई। घटना 17 मार्च को रात 8 बजे के करीब की है। रामकृष्ण केयर के पीछे बने सैप्टिक टैंक (Septic Tank) में गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन, प्रशांत कुमार उतरे थे। तीनों सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना (Incident) की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन समेत मोहल्ले वाले बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे (Compensation) के लिए देर रात तक हंगामा-प्रदर्शन किया। इस बीच, टिकरापारा थाने की पुलिस (Police) भी घटनास्थल पहुंच गई थी। पूरा इलाका छावनी में बदल गया था। वहीं, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल (Ramkrishna CARE Hospital) के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने कहा कि सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारी थे। सफाई के दौरान हुई यह घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़