Gangesh Utsav 2024: गणेश चतुर्थी के मौके पर रायपुर में बप्पा का चमत्कार देखने को मिला। दरअसल रविवार शाम को हुई तेज बारिश से बूढ़ापारा स्थित श्री बालाजी परिवार गणेशोत्सव समिति के पंडाल का एक बड़ा हिस्सा धड़ाम से गिर गया। इस बीच बप्पा की मूर्ति ने भारी भरकम पंडाल को थाम लिया।
Raipur Gangesh Utsav 2024: ये सब देख लोग हक्के-बक्के रह गए। पंडाल ( Raipur Gangesh Pandal ) गिरने से एक वाहन चालक इसके नीचे फंस गया, लेकिन उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। श्रद्धालुओं का कहना है कि जैसे ही पंडाल गिरने लगा, भगवान गणेश की मूर्ति ने पंडाल का भारी बोझ थाम लिया। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति पर किसी प्रकार की खरोंच भी नहीं आई, जिससे भक्तों ने इसे चमत्कार मानकर पूजा अर्चना शुरू कर दी।