CG Crime News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल बड़ी खबर सामने आई है। जहां एम्स अस्पताल में एक मानसिक रोगी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल इलाज कराने पहुंचे मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह अस्पताल से बाहर निकल गए थे। इस बीच उसने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। युवक को पकड़ने गए ASI और आरक्षक पर उसने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं घायल होने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने मरीज को पकड़ा। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।