Hindu Swabhiman Jagran Saint Padyatra: अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़, सकल सनातन हिंदू समाज छत्तीसगढ़, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल छत्तीसगढ़ के बैनर तले आज रायपुर में हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा निकाली गई। रायपुर शहर के चार दिशाओं में संतों द्वारा यह शोभायात्रा निकाली गई।
Hindu Swabhiman Jagran Saint Padyatra: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़, सकल सनातन हिंदू समाज छत्तीसगढ़, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल छत्तीसगढ़ के बैनर तले हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा निकाली गई। रायपुर के चार दिशाओं में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद यह शोभायात्रा हरदवे लाला मंदिर टिकरापारा पहुंची।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़, सकल सनातन हिंदू समाज छत्तीसगढ़, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल छत्तीसगढ़ के बैनर तले आज रायपुर में हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा निकाली गई। रायपुर शहर के चार दिशाओं में संतों द्वारा यह शोभायात्रा निकाली गई।
विराजमान संतों का हुआ स्वागत
बता दें कि चारों दिशाओं से निकली यह शोभायात्रा हरदवे लाला मंदिर टिकरापारा पहुंची। फिर यहां से यह शोभायात्रा रावणभाठा के लिए निकली। इस शोभायात्रा के दौरान रथ पर विराजमान संतों का कई जगहों पर स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा ढोल, नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल संतों और पदयात्रा का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान चारों ओर जय श्रीराम..., जय श्रीराम...के नारे लगते रहे। रायपुर में धर्म सभा के आयोजन को लेकर सभी हिंदू संगठन, हिंदू समाज और अन्य समाज भी एकजुट दिखाई दिए।