Chhattisgarh News: रायपुर. अयोध्या के राजा और छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान राम की माता कौशल्या की आरती तैयार की जा रही है। छत्तीसगढ़ के जाने-माने लोक गायक-संगीतज्ञ राकेश तिवारी (Rakesh Tiwari) इसे तैयार कर रहे हैं। राकेश तिवारी ने ही रायपुर (raipur) की नगरघड़ी को हर घंटे के हिसाब से अलग-अलग छत्तीसगढ़ी लोकधुनों से सजाया है। बता दें कि रायपुर के चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर (Mata Kaushalya Mandir chandkhuri) है। विश्व के इस एकमात्र मंदिर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कौशल्याधाम के रूप में विकसित और सौंदर्यीकृत करवाया है।