13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्टर प्लान में 60 फीट चौड़ी सड़क का प्रस्ताव, उस जमीन पर अवैध कब्जा

Raipur master plan : सरकारी जमीन पर गोदाम बनाने वाले के लिए निगम अधिकारियों की मेहरबानी जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
60 feet wide road proposed in master plan

मास्टर प्लान

CG master plan :रायपुर। सरकारी जमीन पर गोदाम बनाने वाले के लिए निगम अधिकारियों की मेहरबानी जारी है। कांदुल रोड में मास्टर प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए आरक्षित की गई जमीन को निजी आवंटन की प्रक्रिया में होने का हवाला देकर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सुधीर मुखर्जी वार्ड में राजेंद्र देवांगन द्वारा निर्माण करके किराया भंडार खोलने से आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। छह माह पहले जोन कमिश्नर से शिकायत के बाद पुलिस ने कब्जा हटाने की प्रक्रिया की गई, लेकिन सिर्फ चेतावनी देकर टीम लौट गई। इसके बाद अवैध कब्जाधारी ने निर्माण बंद रखा। दो दिन पहले फिर रातोंरात किराया भंडार का गोदाम बना दिया गया। मामले की शिकायत करन पीड़ित जोन-10 कार्यालय पहुंचे तो कमिश्नर ने कब्जाधारी के लिए उक्त भूमि के आवंटन की प्रक्रिया होना बताया।

यह भी पढ़े: CG Politics: सीएम बघेल ने BJP पर कंसा तंज, कहा- नफरत फैलाकर तोड़ना आसान, दिलों को जोड़ना मुश्किल

इसलिए पूरा नहीं हो पाता मास्टर प्लान

बीते मास्टर प्लान में 40 सड़कें अव्यविस्थत बसाहट के कारण नहीं बन पाई थी। अब फिर से अधिकारियों की लापरवाही से कांदुल-बोरिया रोड के निर्माण में दिक्कत आ सकती है।

शिकायत पर नोटिस छह माह पहले दिया गया था। कब्जा हटाने के की कार्रवाई के लिए टीम गई थी, लेकिन कब्जाधारी ने भूमि के आवंटन के लिए तहसील में आवेदन किया है। इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। - डीके कोसारिया, आयुक्त, जोन 10

वह जमीन सरकारी है। सड़क निर्माण के दायरे में भूमि आएगी, इस वजह से अवैध कब्जा हटाने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया था। अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। - चंद्रहास निर्मलकर, पार्षद, वार्ड 54

यह भी पढ़े: जैन सिद्धांतों का पालन कर अपने आत्मा को बनाएं तीर्थ, जीवन में खुद सक्षम बनने से जुड़ जाएंगे रिश्ते-नाते

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग