27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Nigam Budget : शहरी सरकार ने जनता को टैक्स में दी राहत, मेयर ने बजट में की ये बड़ी घोषणाएं

Raipur Nagar Nigam Budget 2023 : इसके साथ ही शहर के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। मेयर ने कुल 1607 करोड़ 99 लाख 76 हजार का बजट पेश किया।

4 min read
Google source verification
meyor.jpg

महापौर एजाज ढेबर ने पेश किया रायपुर नगर निगम का बजट

रायपुर. Raipur Nagar Nigam Budget 2023 : महापौर एजाज ढेबर ने आज शहरवासियों के लिए बजट पेश किया। अपने चौथे बजट में मेयर ने शहर की जनता को टैक्स में बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही शहर के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। मेयर ने कुल 1607 करोड़ 99 लाख 76 हजार का बजट ( Nagar Nigam Tax) पेश किया। उन्होंने बताया कि निगम का खर्च 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार रहा। वहीं पुराने कामों को पूरा करने पर ज्यादा फोकस किया है।

बजट पेश से पहले मेयर पहुंचे काली माता मंदिर
Raipur Nagar Nigam Budget 2023 : गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। इससे पहले मेयर आकाशवाणी स्थित काली मंदिर से पहुंचे, यहां माता का आशीर्वाद लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे। मेयर एजाज ढेबर के निगम कार्यालय पहुंचने के बाद नगर निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। सामान्य सभा की शुरुआत राष्ट्र गीत और राज्य गीत से हुआ। सभा में विधायक कुलदीप जुनेजा और सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद हैं।

शहरी सरकार ने की ये बड़ी घोषणा

वर्ष 2023-24 के लिए रायपुर नगर निगम ने संतुलित विकास का रोडमैप तैयार किया है, इसके अंतर्गत-

• रायपुर नगर निगम के लिए आय के अतिरिक्त स्त्रोत उत्पन्न करने एवं विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधन पूर्ति हेतु राशि 200 करोड़ रुपए के बाण्ड जारी किए जाएंगे। बाण्ड से प्राप्त राशियों का प्रयोग विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं में किया जाएगा और इन परियोजनाओं से होने वाली आय का उपयोग बाण्ड के पुनर्भुगतान में होगा ।

• रायपुर नगर निगम क्षेत्र में हरित आवरण व जैव विविधता विकसित करने हेतु नगर वन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके अंतर्गत नगरीय निकाय की सीमा के 10 किलो मीटर के भीतर नगरीय वन विकास की अनुमति की परिकल्पना की गई है।

खारून नदी के शुद्धिकरण का लक्ष्य आगाती 2 वर्षों की कार्य योजना में शामिल होगी। सभी STP का सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए रायपुर शहर से बहकर नदी में पहुंचने वाले अपशिष्ट मिश्रित 17 नालों के पानी के शुद्धिकरण को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

पौनी पसारी व वेंडिंग जोन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा एवं लघु व्यवसायियों को सुगम व्यवसाय के लिए सहायता दी जाएगी। स्व-सहायता समूहों को आजीविका मूलक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा एवं गौधन उत्पादों जैसे- पेंट, पुट्टी, गौ-काष्ठ, गौमूत्र आसवन, फिनायल, सजावटी सामानों के निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर समग्र स्वावलंबन हेतु प्रेरित किया जाएगा।

• रायपुर की स्वच्छता व सफाई से हर घर को जोड़ने प्रभावी कार्यक्रम संचालित होंगे। हर घर से कचरा पृथक्करण व इसके निपटान की सम्पूर्ण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

"अमृत मिशन" योजना के साथ ही 24X7 जलापूर्ति योजना को लक्षित अवधि में पूरा करने के साथ ही टैंकर मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

• सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा की पहुंच सुगमता पूर्वक हर घर तक हो सकें, इसके लिए मोहल्ला क्लीनिक व मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का कवरेज बढ़ाया जाएगा।

16 नगर निगम क्षेत्रांतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययन, अध्यापन के साथ अधोसंरचनात्मक विकास, बौद्धिक, शैक्षिक खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। • आगामी दो वर्षों में रायपुर के खेल मैदानों, तालाबों व उद्यानों को नया कलेवर दिया जाएगा।

सड़कें सुविधा जनक हो, सड़क में रोशनी की व्यवस्था मुख्य मार्गो सहित आंतरिक मार्गो में भी हो, स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में शुमार होने जमीनी स्तर पर ठोस प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। • परंपरागत खेल, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने विविध आयोजन होंगे।

1000 सीट, शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जायेगा । • युवाओं के रोजगार हेतु नगर निगम रायपुर में अत्याधुनि सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ प्रारंभ किये जायेंगे। इस कार्य हेतु 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। • रीपा की तर्ज पर शहरों में अर्बन कार्टेज एवं सर्विस इन्डस्ट्रीज पार्क लगाये जायेंगे। इस कार्य हेतु 2 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

• रायपुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सतत् निगरानी हेतु सी.सी.टी. वी. कैमरे, आधुनिक शौचालयों के निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु राशि रूपये 5 करोड़ प्रदान किये जायेंगे।

• स्मार्ट हेल्थ किओस्क के माध्यम से बी.पी. शुगर रक्त परीक्षण आदि के लिये निशुल्क सुविधाएं प्रदान किया जावेगा जिसमें रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 50 किओस्क की स्थापना हेतु प्रति राशि रूपये 6 लाख की दर से कुल 3 करोड़ प्रावधानित किया जा रहा है। • रायपुर शहर के जल भराव के क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण हेतु ड्रेनेज सिस्टम के लिये 18 करोड़ एवंज जी-20 समिट की तैयारी के लिये 20 करोड़ रूपये का प्रावधान है।

• फूल चौक से आजाद चौक मार्ग के शेष भाग का चौड़ीकरण, फ्लाईओव्हर का निर्माण स्थानीय लोगों की सहमति से किया जावेगा।

• निकाय में कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण संरक्षण के उद्देश्य से आबादी के अनुपात में ई-रिक्शा / ई-कार्ट की व्यस्था हेतु राशि रूपये 7 करोड़ प्रावधान किया जावेगा।

रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्थान चिन्हांकित कर डॉग शेल्टर का निर्माण किया जावेगा। इस कार्य हेतु प्रथम चरण में राशि रूपये 48 लाख 50 हजार का प्रावधान रखा गया है। नगर पालिक निगम में कार्यरत महिला कर्मियों के लिये विशेष सुरक्षा अंतर्गत महिला समिति का गठन किया जावेगा।

17 सभी जोनो में बेसहारा वृद्धजनों के लिये एनजीओ के माध्यम से आसरा गृह का निर्माण किया जावेगा।

• महादेव घाट पुल का सौन्दर्यीकरण वर्टिकल गार्डन व अन्य कार्यो हेतु राशि रूपये 1 करोड़ का प्रावधान है। शहरों के सभी बड़े तालाबों का जैविक उपचार किया जायेगा ।

● शहर के सभी उद्यानों में बच्चों के लिए खेल उपकरण, फिसल पट्टी, झूला, व अन्य आवश्यक व्यवस्था किया जावेगा इस कार्य हेतु राशि रू. 2.00 करोड़ उद्यान हेतु का प्रावधान रखा गया है। • वर्तमान में लाखे नगर चौक से आमापारा चौक तक अंडरग्राउड केबलिंग कार्य हेतु राशि रू. 4 करोड़ 62 लाख 97 हजार का प्रावधान किया गया है।

शहर के सभी बाजारों में प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी, सुलभ शौचालयो की व्यवस्था, अंडरग्राउण्ड केबलिंग की व्यवस्था, सीसी टीव्ही कैमरा व अन्य आवश्यक व्यवस्था किया जावेगा। • शहर के सभी नालियों को कवर्ड करने का कार्य संपादन किया जावेगा 70 वार्डो में बुजुर्गों के लिए चौपाल का निर्माण कराया जावेगा। 1 से लेकर 10 साल के बच्चों के शैक्षणिक विकास, खेलकुद, मनोरंजन हेतु अप्पू घर का निर्माण कराया जावेगा।